फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें, 22 को चंडीगढ़ में हो सकती है बारिश

Fri, 20 Dec 2013 01:04 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा में फैले कोहरे से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने संभावना जारी करते हुए कहा कि पंजाब के उत्तर व पूर्वी हिस्से में स्थित जिलों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


पंजाब के बाद हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। उसके बाद 22 दिसंबर को चंडीगढ़ में बारिश होने की बात कही जा रही है। बारिश से न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

इससे लोगों को सर्दी से कुछ हद तक राहत मिलेगी। हालांकि बारिश से पहले हरियाणा और पंजाब में कोहरे का कहर जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि दोनों ही प्रदेश में 50 मीटर से भी कम विजिबिलिटी के आसार हैं।

चंडीगढ़ में वीरवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को सिटी का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें