फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: आठ जनवरी तक बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूलों में भी सर्दियों की छुट्टियां बढ़ीं

Mon, 02 Jan 2023 10:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में जारी भीषण सर्दी और कोहरे के मद्देनजर राज्य सरकार ने सूबे के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों को आठ जनवरी तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने राज्य में सर्दी बढ़ने के मद्देनजर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आठ जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि छोटे बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आठ जनवरी तक छुट्टियां की गई हैं। पंजाब के सभी आंगनबाड़ी केंद्र नौ जनवरी को खुलेंगे।

विज्ञापन


स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां 8 तक बढ़ी
पंजाब में जारी भीषण सर्दी और कोहरे के मद्देनजर राज्य सरकार ने सूबे के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों को आठ जनवरी तक बढ़ा दिया है। पहले यह छुट्टियां एक जनवरी तक तय की गई थीं। सरकार ने स्कूली छात्रों और शिक्षकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। यह जानकारी पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट कर दी।

सोमवार को खुलने वाले स्कूलों पर होगा एक्शन
सरकारी आदेश के विरुद्ध सोमवार को खुलने वाले स्कूलों पर शिक्षा विभाग कार्रवाई करेगा। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से इस संबंध में रिकॉर्ड तलब किया है। विभाग इन स्कूलों के प्रबंधकों पर सख्त कार्रवाई करेगा। अगर स्कूल प्रबंधक अपनी स्थिति साफ नहीं कर पाए तो उनकी मान्यता तक रद्द करने पर विचार किया जा सकता है। शिक्षा विभाग ने पहले सर्दियों की छुट्टियां 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक घोषित की थी लेकिन अचानक सर्दी बढ़ने के बाद शिक्षा विभाग ने छुट्टियों को आठ जनवरी तक बढ़ा दिया है। इस संबंध में आदेश रविवार रात ही जारी कर दिया था। बावजूद इसके प्रदेश में कई निजी स्कूल सोमवार को खुले। इसके बाद विभाग ने एक्शन लेने का फैसला किया। पंजाब में 20 हजार से अधिक सरकारी व पांच हजार से अधिक निजी स्कूल हैं। 
विज्ञापन


पीएसईबी में सालाना कैलेंडर का विमोचन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की तरफ से नए साल के उपलक्ष्य में सोमवार को एक समागम करवाया गया। इसमें बोर्ड के तमाम मुलाजिम व अधिकारी शामिल हुए। समारोह में बोर्ड के सालाना कैलेंडर का विमोचन किया गया। समागम में बोर्ड के वाइस चेयरमैन डॉ. वरिंदर भाटिया, सचिव किरनजीत सिंह टिवाना, कंट्रोलर जनक राज महरोक, उपसचिव अमरजीत कौर दालम, सहायक सचिव कंचन शर्मा, बलजिंदर कौर व रवजीत कौर हाजिर रहे। उन्होंने सभी मुलाजिमों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उम्मीद जताई कि बोर्ड इस साल बुलंदियों को छुएगा। उन्होंने मुलाजिमों को पूरी ईमानदारी से काम करने की नसीहत दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें