फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Reopen: सर्दी की छुट्टियां खत्म, चंडीगढ़ में कल से खुलेंगे स्कूल, समय में बदलाव... आगे कैसा रहेगा मौसम

Sun, 18 Jan 2026 05:21 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

लंबे समय बाद तापमान में हुई बढ़ोतरी ने शहरवासियों को ठंड से बड़ी राहत दी है। रविवार को शहर में धुंध-कोहरे से लोगों ने राहत की सांस ली है। दिन में तेज धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में धुंध से राहत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग ने पिछले कुछ दिनों पहले ठंड और कोहरे के कारण पहले बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के छुट्टियों को बढ़ाया गया था, लेकिन अब मौसम बेहतर होने के साथ ही 19 जनवरी से स्कूलों को खोला जा रहा है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही नई टाइमिंग के अनुसार सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों में सभी कक्षाओं के लिए बच्चों का स्कूल समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा, जबकि शिक्षकों और स्टाफ का समय सुबह 8:45 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक तय किया गया है। डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में छठी कक्षा से ऊपर की पढ़ाई सुबह की शिफ्ट में होगी। इन बच्चों को सुबह 9 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक स्कूल आना होगा। वहीं पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की कक्षाएं दोपहर बाद लगेंगी और उनका स्कूल समय दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। यह जानकारी यूटी प्रशासन के निदेशक स्कूल शिक्षा नितीश सिंगला की ओर से दी गई।

धूप ने बढ़ाया पारा... चार–पांच दिन बना रहेगा सुहाना मौसम

लंबे समय बाद तापमान में हुई बढ़ोतरी ने शहरवासियों को ठंड से बड़ी राहत दी है। रविवार को शहर में धुंध-कोहरे से लोगों ने राहत की सांस ली है। दिन में तेज धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी हुई है। छुट्टी वाले दिन सुहाने मौसम का मजा लेने के लिए लोग सुखना लेक, रॉक गार्डन समेत शहर के पार्कों में धूप में बैठे नजर आए। 

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले चार से पांच दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन


शनिवार को शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर साफ नजर आया। सुखना लेक, रोज गार्डन और खुले पार्कों में सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। धूप खिलने के साथ ही लोगों ने ठंडे कपड़ों से राहत महसूस की और दोपहर के समय कई लोग जैकेट उतारकर हल्के स्वेटर में घूमते नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। हालांकि सुबह और शाम हल्की ठंड बनी रही लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप ने ठंड का असर कम कर दिया।

मौसम के अनुकूल होते ही परिवारों और युवाओं ने घरों से निकलकर खुले स्थानों का रुख किया। सुखना झील पर वॉक करने वालों और नौकायन करने वालों की संख्या बढ़ी रही। वहीं, रॉक गार्डन और रोज गार्डन में भी पर्यटकों की अच्छी खासी आवाजाही देखने को मिली। बच्चों के साथ आए परिवार धूप में बैठकर मौसम का आनंद लेते नजर आए।

Trending Videos
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें