फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक के बीच टक्कर, दो की मौत, बरनाला में बस ने व्यक्ति को कुचला

Sun, 18 Jan 2026 02:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/बरनाला/मोगा

सार

पंजाब के जालंधर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
जालंधर में हादसा, दो की मौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में घना कोहरा कहर ढहा रहा है। रविवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कई सड़क हादसे हुए हैं। जालंधर के भोगपुर हाईवे पर किशनगढ़ चौक के नजदीक सुबह घनी धुंध के कारण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह के समय इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी। इसी कारण ट्रक चालक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को समय रहते नहीं देख पाया और टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे सर्विस लेन में पलट गए, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) और पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह घना कोहरा और कम दृश्यता बताई जा रही है, हालांकि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर कई वाहनों की आपस में टक्कर, लंबा जाम

इधर, फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक ब्रेक लगने और तेज रफ्तार के कारण यह टक्कर हुई, जिससे कुछ समय के लिए हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराने में जुट गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि वाहनों को नुकसान जरूर पहुंचा है। पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया गया। 

मोगा में धुंध की वजह से वाहनों में टक्कर

मोगा के कोटिसेखा रोड पर गांव जेनर के पास रविवार सुबह घनी धुंध के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक के दौरान एक कार से टकरा गया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीछे से आ रहा बजरी से भरा एक अन्य ट्रक संतुलन बिगड़ने के कारण पलट गया। इस दुर्घटना में कार सवार चालक कार ज्ञान सिंह बुरी तरह घायल से घायल हो गया, जिसे तुरंत मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान गांव गगरा निवासी के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसएसएफ (सड़क सुरक्षा फोर्स) की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मौके पर मौजूद एसएसएफ अधिकारी ने बताया कि एक ट्रक सब्जियां लेकर मोगा से जम्मू-कश्मीर जा रहा था, जबकि कार सवार मोगा की ओर आ रहे थे। घने धुंध के कारण ओवरटेक के दौरान यह हादसा हुआ। हालांकि इस दुर्घटना में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घने धुंध के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

बरनाला-बाजाखाना रोड पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मौत

बरनाला क्षेत्र में लगातार पड़ रहे घने कोहरे के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह बरनाला–बाजाखाना रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां एक प्राइवेट कंपनी की तेज़ रफ्तार बस ने आगे चल रही मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार 31 वर्षीय प्रवासी मजदूर कपिल यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की पहचान कपिल यादव पुत्र देव नारायण यादव निवासी जिला अररिया, बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कपिल यादव पिछले कई वर्षों से पंजाब में मेहनत-मजदूरी कर अपने तीन छोटे बच्चों और बुज़ुर्ग माता-पिता का पालन-पोषण कर रहा था।

घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बरनाला पुलिस मौके पर पहुंची और बस को अपने कब्ज़े में ले लिया। मृतक के भतीजे सौरव यादव व अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज़ रफ्तार बस ने कोहरे के कारण लापरवाही से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

इस संबंध में बरनाला पुलिस चौकी इंचार्ज गुरुसिमरन सिंह ने बताया कि बस को कब्ज़े में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार बस चालक की तलाश जारी है। परिजनों ने प्रशासन से आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें