चंडीगढ़। हमारी टीम पहली बार सिटी ब्यूटीफुल में खेलने आई है। हम यहां अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट जीतने के इरादे से आए हैं। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है जो हर मैच के दौरान हर मोड़ पर खेलना जानते हैं। यह कहना हैं रॉयल एयर फोर्स यूके के कप्तान स्टीफंस का। वे टूर्नामेंट के शुरुआत से एक दिन पहले रविवार को अपनी टीम के साथ थ्री बीआडीर एरयफोर्स के ऑडिटोरियम में मौजूद रहे। मार्शल अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आगाज 10 अप्रैल से होने जा रहा है। इसके मुकाबले 15 अप्रैल तक थ्री बीआरडी एयरफोर्स स्टेशन पर खेले जाएंगे। विदेशी एयरफोर्स की टीमें टूर्नामेंट में आकर्षण होंगी, जिनमें बांग्लादेश एयरफोर्स, श्रीलंका एयरफोर्स, रॉयल एयरफोर्स यूके सहित 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन एयर मार्शल आरके आनंद करेंगे। यह टूर्नामेंट का चौथा एडिशन होगा और इसके मुकाबले नॉकआउट आधार पर रघबीर सिंह भोला हॉकी स्टेडियम थ्री बीआरडी में खेले जाएंगे।
बॉक्स
पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगे
रॉयल एयरफोर्स यूके के कप्तान स्टीफंस ने कहा कि वह वर्ष 2005 में पहली बार भारत में दिल्ली में हुए एक टूर्नामेंट में खेलने आए थे। इसके बाद चंडीगढ़ में अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में पहली बार खेलने पहुंचे हैं। हमारी टीम में कुल 22 सदस्य है, इनमें 18 खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के लिए हमने यूके में कड़ा अभ्यास किया है। हमारी टीम पिछले छह वर्षों से यूके की हॉकी चैंपियन हैं।
बॉक्स
चार पूल में बांटकर नॉकआउट मुकाबले
ए पूल : श्रीलंका एयरफोर्स, सीआईएसएफ और भारतीय एयरफोर्स।
पूल बी : भारतीय सेना, पंजाब पुलिस और भारतीय रेलवे।
पूल सी : बांग्लादेश एयरफोर्स, इंडियन नेवी और इंडियन ऑयल।
पूल डी : ब्रिटेन की रॉयल एयरफोर्स, चंडीगढ़ इलेवन और आरसीएफ।