नगर निगम पंचकूला की ओर से अक्तूबर का बुढ़ापा, विधवा, विकलांग, लाडली व एफएडीसी पेंशन का बुधवार से वितरण शुरू हो जाएगा।
बुधवार सुबह 11 बजे से दोपहर बाद दो बजे तक वार्ड नंबर आठ के एमडीसी सेक्टर-दो, चार, पांच व छह, भैंसा टिब्बा, मनसा देवी एरिया के लाभपात्रों को सरकारी स्कूल, भैंसा टिब्बा में पेंशन दी जाएगी।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने बताया कि छह नवंबर को तीन से पांच बजे तक वार्ड नं. 12 सेक्टर-15, औद्योगिक क्षेत्र, फेज-दो के लाभपात्रों को सामुदायिक केन्द्र सेक्टर-15 में, सात नवंबर को 11 से चार बजे तक वार्ड-11 की राजीव कालोनी व इंदिरा कालोनी के लाभपात्रों को लेबर चौक, इंदिरा कालोनी सेक्टर-16 में पेंशन दी जाएगी।
आठ नवंबर को सुबह 11 से दो बजे तक वार्ड नंबर 19 के बन्ना मदनपुर, जयसिंह पुरा, सेक्टर-25 व 26 के लाभपात्रों को राजकीय प्राथमिक पाठशाला मदनपुर, जबकि वार्ड नंबर 13 सेक्टर-19, औद्योगिक क्षेत्र फेज-एक के लाभपात्रों को तीन से पांच बजे तक सामुदायिक केंद्र सेक्टर-19 में पेंशन दी जाएगी।
11 नवंबर को वार्ड-13, अभयपुर के लाभपात्रों को आंगनबाड़ी केन्द्र अभयपुर, वार्ड 14 के सेक्टर-14, 12, 12 ए व गांव रैली व रैला के लाभपात्रों को तीन से पांच बजे तक सामुदायिक केंद्र सेक्टर-12, 12 नवंबर को सुबह 11 से दो बजे तक वार्ड-15, सेक्टर-10 व 11 के लाभपात्रों को सामुदायिक केन्द्र सेक्टर-11 और वार्ड-16 व सात, सेक्टर-दो, चार, गांव माजरी, हरिपुर व खड़क मंगोली के लाभपात्रों को दोपहर बाद तीन से पांच बजे तक राजकीय प्राथमिक पाठशाला सेक्टर-चार में पेंशन दी जाएगी।
इसी तरह 13 नवंबर को वार्ड-11 के बुढ़नपुर के लाभपात्रों को राजकीय प्राथमिक पाठशाला बुढ़नपुर में, जबकि वार्ड-17 के गांव देवीनगर के लाभपात्रों को दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक राजकीय प्राथमिक पाठशाला देवीनगर में पेंशन वितरित की जाएगी।
14 नवंबर को वार्ड-17 के सेक्टर-21, 3 व महेशपुर के लाभपात्रों को सामुदायिक केंद्र सेक्टर-21 में, जबकि वार्ड-18 के सेक्टर-20, गांव कुंडी व फतेहपुर के लाभपात्रों को दोपहर 3 से 5 बजे तक राजकीय प्राथमिक पाठशाला फतेहपुर में पेंशन वितरण किया जाएगा।
15 नवंबर को वार्ड-7 के चंडीमंदिर के लाभपात्राें को सुबह 11 से 2 बजे तक सरकारी स्कूल चंडीमंदिर में, जबकि वार्ड-19 के नाढ़ा व चौंकी गांव के लाभपात्रों को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक सरकारी स्कूल नाढ़ा में पेंशन दी जाएगी। वार्ड-20 के रामगढ़ के लाभपात्रों को 16 नवंबर को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक सरकारी स्कूल रामगढ़ में, जबकि वार्ड 19 के गांव मोगीनंद के लाभपात्रों को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक सरकारी स्कूल मोगीनंद में पेंशन दी जाएगी।
मट्टावाला के लाभपात्रों को 18 को मिलेगी सुविधा
डा. फुलिया ने बताया कि 18 नवंबर को वार्ड 20 के गांव कोट व मट्टावाला के लाभपात्रों को 11 बजे से 2 बजे तक सरकारी स्कूल मट्टावाला में, जबकि इसी वार्ड के गांव बिल्ला, मानक्या, भानू के लाभपात्रों को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक सरकारी स्कूल बिल्ला में पेंशन दी जाएगी।
19 नवंबर को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक इसी वार्ड के गांव खटौली के लाभपात्रों को सरकारी स्कूल खटौली में, जबकि दोपहर 3 बजे 5 बजे तक गांव नग्गल व अलीपुर के लाभपात्रों को सरकारी स्कूल अलीपुर में पेंशन दी जाएगी।
20 नवंबर को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक गांव दबकौरी के लाभपात्रों को सरकारी स्कूल दबकौरी में, जबकि दोपहर 3 से 5 बजे तक गांव जसवंतगढ़ के लाभपात्रों को सरकारी स्कूल जसवंतगढ़ में पेंशन दी जाएगी।
सकेतड़ी वालों को 21 को मिलेगी पेंशन
उपायुक्त ने बताया कि 21 नवंबर को नगर निगम के वार्ड-8 के सकेतड़ी व महादेवपुर गांव के लाभपात्रों को 11 से 2 बजे तक सरकारी स्कूल सकेतड़ी में, जबकि वार्ड 7 के गांव बीडघग्गर के लाभपात्रों को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक सरकारी स्कूल बीडघग्गर में पेंशन दी जाएगी।
22 नवंबर को वार्ड 20 के गांव सुखदर्शनपुर के लाभपात्रों को 11 बजे से 2 बजे तक सरकारी स्कूल सुखदर्शनपुर में, जबकि खंगेसरा व टोका गांव के लाभपात्रों को दोहपर 3 बजे से 5 बजे तक सरकारी स्कूल टोका में पेंशन दी जाएगी।
पहचान पत्र साथ लाएं
डीसी ने बताया कि उपरोक्त दिनों में किसी कारणवश लाभपात्र यदि पेंशन लेेने से वंचित रह जाते हैं तो वे 23 नवंबर को दमकल केंद्र सेक्टर-5 पंचकूला से पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने लाभपात्रों से अपील की है कि वे पेंशन लेने के लिए राशन कार्ड व वोटर कार्ड अपने साथ लाएं। इसके अलावा आधार कार्ड भी लाना सुनिश्चित करें।