फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण मंदिर में कटी राहुल गांधी की जेब: हरसिमरत का आरोप- दरबार साहिब को बदनाम करने की साजिश, सुरजेवाला ने दिया जवाब

Sun, 30 Jan 2022 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

राहुल गांधी गुरुवार को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर थे। वह अमृतसर में स्वर्ण मंदिर भी गए थे। राहुल उस शाम बाद में जालंधर भी गए जहां उन्होंने एक डिजिटल रैली को संबोधित किया।
 
विज्ञापन
हरसिमरत कौर बादल - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

27 जनवरी को पंजाब दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जेब अमृतसर में हरमंदिर साहिब में कटी थी। अकाली दल की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल ने एक ट्वीट कर यह आरोप लगाया है।

विज्ञापन


हरसिमरत ने ट्वीट किया कि श्री हरमंदिर साहिब में राहुल गांधी की जेब किसने काटी? चरणजीत चन्नी, नवजोत सिद्धू या सुखजिंदर रंधावा? इन तीनों को ही जेड सिक्योरिटी ने राहुल गांधी के करीब जाने की परमिशन दी थी। कहीं बेअदबी की घटना के बाद यह फिर से हमारे सबसे पवित्र स्थल हरमंदिर साहिब को बदनाम करने की साजिश तो नहीं है।  

सुरजेवाला ने साधा निशाना

इसके जवाब में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हरसिमरत पर पलटवार किया। सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि हरसिमरत जी, जब ऐसा कुछ हुआ ही नहीं तो ऐसी झूठी खबरें फैलाना पवित्र गुरु घर की बेअदबी है। चुनावी गतिरोध चलेगा पर आपको जिम्मेदारी और परिपक्वता दिखानी चाहिए। हां, मोदी सरकार की कैबिनेट में बैठ काले कानूनों पर मोहर लगवाना मेहनती किसानों की जेब काटने जैसा जरूर है। 

एक दिवसीय दौरे पर आए थे राहुल गांधी

राहुल गांधी गुरुवार को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर थे। वह अमृतसर में स्वर्ण मंदिर भी गए थे। गांधी, उस शाम बाद में जालंधर भी गए जहां उन्होंने एक डिजिटल रैली को संबोधित किया। राहुल के साथ पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ ही प्रदेश के सीएम चन्नी और कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिद्धू भी थे। हालांकि इस सवाल के अलावा हरसिमरत मे इस बारे में और कुछ खुलासा नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें