फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मुंह बोली बहन को पीटा तो दोस्तों ने मिलकर कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव कुंभड़ा से लापता 22 साल के युवक अनिल चौहान की हत्या लड़की के मुंह बोले भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर की थी। आरोपियों की पहचान कर दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में छोटे लाल उर्फ नीरज निवासी गांव कजहेड़ी चडीगढ़ मूल निवासी गोरखपुर यूपी, बादल निवासी कजहेड़ी चंडीगढ़ मूल निवासी दिल्ली और साहिल कबाड़िया निवासी कजहेड़ी चंडीगढ़ शामिल हैं। आरोपी छोटे लाल और बादल को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। साहिल फरार है उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

अनिल चौहान की महिला साथी को छोटे लाल ने अपनी मुंह बोली बहन बनाया हुआ था। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले अनिल चौहान ने उसको पीटा था। छोटे लाल को इस बात की रंजिश थी, उसने बदला लेने के लिए उसकी हत्या का प्लान बनाया। अनिल चौहान का चंडीगढ़ सेक्टर-53 के जंगल में बने 15 से 20 फीट गहरे कुएं से गली-सड़ी हालत में शव मिला था।
गर्दन पर चिकन काटने वाले चापड़ से वार किया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल यह चापड़ भी बरामद कर लिया है। फेज- 8 थाना पुलिस ने मृतक अनिल के बड़े भाई उमेश चौहान के बयान पर मामला दर्ज किया था। मृतक अनिल मूल रूप से बुढलाड़ा जिला मानसा का रहने वाला है। वह कुंभड़ा में अपने दोस्तों के साथ किराए पर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें