बरसात से बचाव के हमारी तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जहां कहीं बारिश होती भी है तो यह गर्मियों की बारिश है, ज्यादा नहीं होती है। भीगी फसल दो घंटे में सूख जाती है। लिफ्टिंग में किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी। -सुखविंदर सिंह गिल, डीएफएससी लुधियाना।
फिरोजपुर में भी मंडी में पड़ा गेहूं भीगा
फिरोजपुर में भी शनिवार शाम पांच बजे के बाद तेज आंधी और बारिश से मंडियों में पड़ा गेहूं भीग गया। शहर की दाना मंडी में लगे गेहूं के ढेरों के आसपास बारिश का पानी इकट्ठा हो गया। किसानों का कहना है कि एक तो मंडियों में बारदाना नहीं है, दूसरे अगर मौसम साफ रहा तो गेहूं को सूखने में लगभग तीन दिन लगेंगे।
दर्शन सिंह व लक्ष्मण सिंह ने कहा कि किसान पिछले कई दिनों से गेहूं लाकर मंडियों में बैठे हैं। बारदाना न होने के कारण गेहूं के ढेर लगे हैं। वह दिन-रात गेहूं की रखवाली कर रहे हैं। शनिवार शाम तेज बारिश के कारण उनका गेहूं गीला हो गया। गेहूं को सूखने में लगभग तीन दिन लग जाएंगे, उसके बाद भी खरीद एजेंसियों के अधिकारी गेहूं खरीदने में आनाकानी करेंगे।
यह भी पढ़ें- जींद में दर्दनाक हादसा : बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटी और एक बच्चा समेत चार की मौत