फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में डिस्को मालिक को आई कॉल- मैं गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बोल रहा हूं, मंथली दोगे या सालाना

Fri, 20 Sep 2019 01:44 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित बुलवार्ड डिस्को के मालिक को व्हॉटसएप कॉल कर खुद को गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई बताते हुए एक व्यक्ति ने मंथली और सालाना रंगदारी मांगी है। रंगदारी की कॉल आने के बाद डिस्कोथेक मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 387 और 507 के तहत मामला दर्ज कर रंगदारी मांगने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मोहाली निवासी दिव्य मलिक सेक्टर-26 स्थित बुलवार्ड डिस्को के मालिक हैं। उनके मोबाइल पर बीती मंगलवार देर शाम को इंटरनेट नंबर से एक व्हॉटसएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई बताते हुए कहा कि ‘अपनी सिक्योरिटी के लिए मंथली दोगे या सालाना।’ इतना सुनते ही दिव्य मालिक ने जवाब दिया वह शहर के बाहर हैं।

इसके बाद खुद को लारेंस बिश्नोई बताने वाले ने कहा कि ठीक है अपने पार्टनर से सलाह करके मुझे बता देेना, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। यह बात सुनकर डिस्को मालिक सहम गए और अगले दिन शहर वापस लौटने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया। सूत्रों की मानें तो कॉल के दौरान खुद को लारेंस बिश्नाई बताने वाला पंजाबी में बात कर रहा था।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

अलग-अलग नंबरों से आई

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि दिव्य मलिक के मोबाइल पर पिछले कई दिनों से अलग-अलग इंटरनेट नंबर से व्हॉटसएप पर कॉलें आईं हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने फिर कॉल करने के लिए बोला है, ऐसे में पुलिस भी सतर्क हो गई है। पीड़ित का कहना था कि उसके साथ कुछ गलत न हो जाए। इसके चलते उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

इंटरनेट नंबर की डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस
रंगदारी मांगने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। पीड़ित के मोबाइल पर आने वाले इंटरनेट व्हॉटसएप नंबर की डिटेल खंगालने में पुलिस जुट गई है लेकिन पुलिस को अभी तक ऐसा कोई सुराग नहीं मिला, जिससे पुलिस आरोपी तक पहुंच सके। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

बिश्नोई सलमान खान को भी दे चुका है धमकी
लारेंस बिश्नोई स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन आफ पंजाब यूनिवर्सिटी (सोपू) का मुखिया रह चुका है। बीते वर्ष 2018 में वह बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी देकर सुर्खियों में आया था। लारेंस बिश्नोई हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी समेत अन्य राज्यों में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें