चंडीगढ़। एकदम से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने 5 मई को पिछले पांच वर्ष में सबसे ठंडा बना दिया। गर्मी से राहत है और अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस आ गया है जो कि सामान्य से 6 डिग्री कम है।
मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल के अनुसार 6 से 8 मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। 9 मई को आसमान साफ रहेगा और तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 10 मई को रविवार को मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी दी गई है। इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 3 डिग्री कम रहा और हवा में नमी का मात्रा अधिकतम 61 फीसदी और न्यूनतम 39 फीसदी रही।