कांग्रेस को झटका देने वाली बनर्जी 21 फरवरी को पंजाब आ सकती हैं। वे दिल्ली और पंजाब के सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान से मुलाकात करेंगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस को झटका देने के बाद ममता बनर्जी आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर कुछ बड़ा सोच रही हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी 21 फरवरी को पंजाब आ सकती है। चर्चा है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत से वह मुलाकात करेंगी। इस दौरान वह स्वर्ण मंदिर में भी माथा टेकने के लिए जाएंगी।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के चलते आप के दोनों प्रमुख नेताओं से उनकी बैठक अहम हो सकती है और इसे विपक्षी गठबंधन से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। ममता ऐसे समय में पंजाब आने वाली है, जब प्रदेश के किसान पहले ही न्युनतम समर्थन मूल्य को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वह किसानों की मांगों के प्रति अपना समर्थन भी जता चुकी हैं और उन पर दिल्ली कूच के दौरान पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रही हैं।