फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षक रह गए हैरान, परीक्षार्थी ने जवाब में लिखा- ‘गुरु जी फेल ना करियो नहीं तो मेरा ब्याह ना होवै'

Sat, 13 Apr 2019 03:33 PM IST
खुशबू गोयल हरीश पौड़िया, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
परीक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग के दौरान सवालों के अजीबोगरीब जवाब पढ़ने को मिल रहे हैं। वो भी ऐसे-ऐसे कि पढ़कर हैरानी होगी और हंसी भी आएगी। ‘जै पास कर दिया तो तू म्हारा फूफा, फेल कर दिया तो मैं थारा फूफा...’, ‘गुरु जी मन्नै फेल ना करियो नहीं तो मेरा ब्याह ना होवै...’।
विज्ञापन


भिवानी बोर्ड के परीक्षार्थियों ने पास होने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं में प्रश्नों के उत्तर लिखने की बजाए इस तरह की अपीलों का सहारा लिया है। कुछ परीक्षार्थियों ने अध्यापकों को नंबर बढ़ाने के बदले में रुपये देने के नोट भी उत्तर पुस्तिकाओं में लिखे हैं। एक सरकारी स्कूल में दसवीं की ओपन व फ्रेश की उत्तर पुस्तिकाएं चेक की जा रही हैं।
विज्ञापन

रोज तीन से चार ऐसे केस सामने आ रहे हैं

इन उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने वाले टीचरों के सामने हर रोज तीन से चार ऐसे केस आ रहे हैं। इनमें परीक्षार्थियों ने अलग-अलग तर्क देकर अध्यापकों से उन्हें पास करने की अपील की है। अध्यापकों ने बताया कि कुछ परीक्षार्थियों ने उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखने की बजाय प्रश्न पत्र को ही हूबहू उतार दिया है। वहीं एक परीक्षार्थी ने लिखा है कि अगर वो इस परीक्षा में पास नहीं हो सका तो उसकी शादी रुक जाएगी।

मूल्यांकन केंद्रों पर रखी जा रही आठ कैमरों से नजर
परीक्षा केंद्र की मुख्य परीक्षा नियंत्रक कांता देवी ने बताया कि उनके परीक्षा मूल्यांकन केंद्र पर आठ कैमरे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से लगाए गए हैं। इन सभी कैमरों की मॉनीटरिंग हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कंट्रोल रूम से होती है। इन कैमरों को लगाने का उद्देश्य मूल्यांकन की प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें