बारिश से बिरानी फसलों सरसों व चने को काफी फायदा होगा। ये फसलें बारिश पर ही निर्भर करती हैं। गेहूं व जौ के लिए भी बारिश फायदेमंद साबित होगी। इससे पौधों की बढ़वार अच्छी होगी। बारिश सिंचाई की कमी को भी पूरा करने के साथ फसलों में पाले के प्रभाव को भी कम करेगी। - राजीव भाटिया, कृषि अधिकारी, हिसार
गरज के साथ बारिश की संभावना
आठ जनवरी को बादल छाने और गरज-चमक व हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद रात के तापमान में हल्की गिरावट व सुबह के समय धुंध छाएगी। - डॉ. मदन खीचड़, अध्यक्ष, कृषि मौसम विभाग, एचएयू, हिसार
प्रमुख शहरों का तापमान और बारिश
- शहर अधिकतम न्यूनतम बारिश
- अंबाला 14.6 10.6 6.8
- चंडीगढ़ 14.8 11.1 8.6
- हिसार 17.0 10.1 1.6
- करनाल 14.4 11.2 8.0
- कुरुक्षेत्र 14.4 14.4 8.0
- नारनौल 19.9 10.2 0.0
- पंचकूला 15.0 11.0 5.0
- रोहतक 17.5 10.6 0.1
- सिरसा 13.8 11.2 7.0
नोट - बारिश एमएम में और तापमान डिग्री सेल्सियस में
लुधियाना में मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहे, वही भर रुक-रुक कर बरसात होती रही। पीएयू मौसम विभाग अधिकारियों के अनुसार बुधवार को भी हालात कुछ इसी तरह के रहने वाले हैं। बादल रहने के साथ कई एरिया में बरसात होगी। मंगलवार को बरसात के कारण न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तो अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया है।
बीते शनिवार से मौसम में एकदम से करवट ली है। चार दिन से बादल छाए रहने के कारण सूर्य देव के दर्शन नहीं रहे है। ऐसे मौसम में एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग अधिकारियों का कहना है कि अभी दो दिन मौसम इसी तरह रहने की उम्मीद है। शुक्रवार तक मौसम खुलेगा, इसके बाद सर्दी से कुछ राहत मिल सकेगी।
पठानकोट : 72 घंटे लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
पठानकोट में 72 घंटे से जारी बारिश और बफीर्ली हवाओं से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। रविवार से शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी जारी रही। नए साल के पहले 4 दिन खिली धूप से पारा चढ़ने लगा था, अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था लेकिन 72 घंटे लगातार बरसात से न्यूनतम पारा लुढ़क कर 8 पर आ गया। जबकि अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा है।