फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में बारिश; गर्मी से मिली राहत

Thu, 20 Jun 2024 10:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहाबाद/महेंद्रगढ़/कुरुक्षेत्र

सार

Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है। 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में हो रही बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में गुरुवार सुबह तेज हवाओं के बाद आई हल्की बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई है। पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहे अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


सुबह के समय अधिकतम तापमान गिरकर 39 डिग्री तक आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस रहा। कई दिनों से सुबह 6 बजे ही झुलसाने वाली सूर्य की तपिश भी नहीं दिखी। 

विज्ञापन


उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ.भीम सिंह कुलड़िया ने बताया कि इस हल्की बारिश से फसलों को भी राहत मिली है। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के चलते फसलों को नुकसान हो रहा था, लेकिन इस हल्की बारिश ने उन्हें थोड़ी राहत देने का काम किया है।

महेंद्रगढ़ में गर्मी से राहत
महेंद्रगढ़ क्षेत्र में वीरवार सुबह आसमान में बादल छाने और ठंडी हवा चलने से भीषण गर्मी से राहत मिली। सुबह के समय मौसम सुहाना हो गया। सुबह 7:30 बजे अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा। उत्तर दिशा की ओर से सुबह ठंडी हवा चलने कड़ी धूप से भी राहत मिली। 

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, वीरवार सुबह से ही मौसम परिवर्तनशील रहा। हालांकि सुबह के समय बूंदाबांदी नहीं हुई। धूल भरी हवा चलने से तेज गर्मी से भी राहत मिली।

 
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में देर रात मौसम का मिजाज बदल गया। अल सुबह से बारिश हो रही है। कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें