फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर करवट ले सकता है मौसम, सुबह नजर आएगा कोहरा

Tue, 13 Dec 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दिन के तापमान में बढ़ोतरी
विज्ञापन
मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन आ सकता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सवेरे घना कोहरा छा सकता है। इससे सुबह के वक्त लोगों को थोड़ी ज्यादा ठंड महसूस होगी। 
विज्ञापन


दोपहर के वक्त मौसम साफ हो सकता है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि  इस हफ्ते दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिन का तापमान 23-24 डिग्री के आसपास रह सकता है, जबकि रात का तापमान एक बार फिर से आठ डिग्री के आसपास रह सकता है।

दरअसल पहाड़ी इलाकों में मौसम बदल रहा है। कुछ इलाकों में बारिश हुई इसका असर मैदानी इलाकों में दिख सकता है।

दिन के तापमान में बढ़ोतरी
सोमवार को दिन में धूप तेज होने के कारण तापमान में करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था। 
विज्ञापन


इसी तरह से रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रिकार्ड किया गया। रविवार रात का तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें