उत्तर भारत में मौसम खराब होने की सबसे बड़ी वजह वेस्टर्न डिसटर्बेंस ही रहता है। फिलहाल ये विक्षोभ ज्यादा प्रभावशाली नहीं है। इसलिए अभी मूसलाधार बारिश की संभावना कम है। - सुरेंद्र पाल, वरिष्ठ मौसम विज्ञानी
बिजली गिरने से 40 भेड़ और 5 बकरियों की मौत
तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से खेतों में चर रही 40 भेड़ और पांच बकरियों की मौत हो गई। पटियाला के गांव राजपुर गढ़ी निवासी सुरिंदरपाल व उसके साथियों ने बताया कि हर साल वह अपनी भेड़ और बकरियों को चराने के लिए कपूरथला के कस्बा काला संघिया के गांव अहमपुर में लेकर आता है। इस साल भी वह अपने पशुओं को लेकर आए। गुरुवार सुबह दस बजे अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज हवाओं, बारिश व बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बिजली उनकी भेड़ों व बकरियों पर गिर गई।