फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, इस सप्ताह यहां कैसा रहेगा मौसम

Mon, 16 Jun 2014 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो दिन से हो रही उमस से शहरवासियों को जल्द निजात मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे हफ्ते रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। 21 व 22 जून को भी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


इसी दिन शहर में प्री मानसून की दस्तक भी हो सकती है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में प्री मानसून की एंट्री हो चुकी है। शनिवार शाम शिमला में काफी बारिश हुई है। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल का कहना है कि पहाड़ों में प्री मानसून जल्दी आता है। मैदानी इलाकों में थोड़ा देरी से। उनका कहना है कि इस पूरे हफ्ते बादल छाए रहेंगे। 20 तक कभी सुबह तो कभी शाम को बारिश की संभावना बनी रहेगी। इससे दिन और रात के तापमान में काफी फर्क आएगा।

रविवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो शनिवार के मुकाबले करीब एक डिग्री अधिक था। रात का तापमान 27.8 नोट किया गया। 18 जून को रात के तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट देखी जा सकती है। शनिवार रात कई स्थानों में बारिश भी हुई है।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक पूरे 24 घंटे में 34.3 एमएम दर्ज की गई। शुक्रवार रात बारिश से शहर में पिछले दो दिन से हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई है। इससे लोगों को गरमी का अहसास ज्यादा हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में अधिकतम नमी की मात्रा 75 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम 48 प्रतिशत नोट हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें