फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather: पंजाब में आज से बिगड़ने लगा मौसम, तीन दिन बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

Fri, 01 Mar 2024 10:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

मौसम विभाग ने तीन दिन पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवा के साथ ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है। इस दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार से मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से तीन दिन सूबे में बारिश की संभावना है। खासतौर से शुक्रवार व शनिवार को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पंजाब के तकरीबन सभी जिलों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। ओलावृष्टि की भी आशंका है। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन


उधर, गुरुवार को 7.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बरनाला व रोपड़ सबसे ठंडे रहे। बठिंडा का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन यह अभी भी सामान्य के नजदीक बना है। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री, लुधियाना का 11.1 डिग्री, पटियाला का 11.6 डिग्री, पठानकोट का 9.1 डिग्री, बठिंडा का 8.0 डिग्री (सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 8.0, गुरदासपुर का 9.5 डिग्री, जालंधर का 8.7 डिग्री दर्ज किया गया। 

उधर, पंजाब के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि देखने को मिली। इससे यह अब सामान्य से दो डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे अधिक 26.8 डिग्री का पारा पटियाला का दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का पारा 24.9 डिग्री, लुधियाना का 26.1, पठानकोट का 25.5, बठिंडा का 24.0, फरीदकोट का 25.5, बरनाला का 25.1 व जालंधर का भी 25.1 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

  • कटी फसलों को सुरक्षित जगह पर रखें
  • फसलों में सिंचाई करने व खादों के इस्तेमाल को फिलहाल स्थगित करें
  • गरज, चमक, आंधी व ओलावृष्टि के दौरान बाहर निकलने से गुरेज करें
  • इस दौरान पेड़ों के नीचे आश्रय न लें
  • बारिश के दौरान सावधानी के साथ वाहन चलाएं

पिछले साल की अपेक्षा फरवरी में अधिक ठंडा रहा पंजाब

फरवरी में पंजाब इस बार बीते साल 2023 के मुकाबले ज्यादा ठंडा रहा है। इसका प्रमुख कारण यह है कि फरवरी 2023 में बीते 10 सालों में सबसे कम बारिश हुई थी। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2023 में सामान्य के मुकाबले 99 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई थी लेकिन इस बार फरवरी में सामान्य से 43 फीसदी कम बारिश हुई। 27.1 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले पंजाब में इस बार फरवरी में 15.4 एमएम बरसात हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें