बीते तीन दिनों से मोहाली व पंचकूला ट्राईसिटी में इस माह सर्वाधिक बारिश रिकार्ड की गई। बारिश के कारण शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 19 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना है।
मौसम में आद्र्रता बढऩे से शहर में दिन व रात का तापमान 4 से 6 डिग्री नीचे गिरा है। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते आने वाले 24 घंटों में मौसम ऐसा ही रहेगा।
रुक-रुक कर बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। बारिश के कारण पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में फसलों को नुकसान पहुंचने की सूचना है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट आती रहेगी। तीन शहरों चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में बीते तीन दिनों 30 मिलीमीटर से अधिक दर्ज की गई है।