फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात का तापमान दस डिग्री से नीचे आया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर दिखने लगा है। दिन के साथ अब रात में भी ठंड बढ़ने लगी है। शनिवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही है। इस सीजन में पहली बार रात का तापमान दस डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। शनिवार रात को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। दिन का तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पहाड़ों से आने वाली हवाओं का क्रम जारी रहेगा। अगले तीन दिनों में रात के तापमान में कुछ और गिरावट देखी जा सकती है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आने वाले वक्त में चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में शुष्क मौसम जारी रहेगा। अगले एक हफ्ते में बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में दिन में धूप व रात के वक्त अच्छी खासी ठंड पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन 22 से 21 डिग्री और रात का तापमान आठ डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। दिन के वक्त आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह व रात के वक्त हल्की धुंध छाई रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें