फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार रहें: फिर करवट बदलेगा मौसम, आज हो सकती है बारिश

Fri, 03 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh Rain - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मौसम में एक बार फिर बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है। इससे चार फरवरी की शाम या रात से बारिश का सिलसिला शुरू  हो सकता है। सुबह से ही बादल छा जाएंगे। पांच फरवरी को भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। पंजाब में दोपहर बाद मौसम में बदलाव आ सकता है। बारिश की आहट से पहले दिन व रात क तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। इसी तरह से रात के तापमान में बढ़ोतरी रिकार्ड की गई। वीरवार रात का तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि बारिश से फिलहाल तापमान पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 21 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रह  सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें