चंडीगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल। एक इंस्पेक्टर समेत 92 पुलिसकर्मियों के क यूनिट से दूसरी यूनिट में तबादले किए गए हैं। शुक्रवार को आला अधिकारियों ने एक इंस्पेक्टर, आठ सब इंस्पेक्टर, नौ एएसआई, 21 हेड कांस्टेबल और 53 कांस्टेबलों के तबादले के ऑर्डर जारी किए।
पुलिस विभाग ने इंस्पेक्टर लखबीर सिंह को पुलिस लाइन से आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में लगाया है। एसआई जिले सिंह को सिक्योरिटी विंग से और एसआई सतनाम सिंह को आरटीसी से ईओडब्ल्यू भेजा गया है। एसआई सरबजीत सिंह को ट्रैफिक से ईओडब्ल्यू भेजा गया है।
सेक्टर-49 थाने से एसआई कृष्ण सिंह को भी ईओडब्ल्यू में लगाया गया है। वहीं एसआई मंजीत सिंह को सेक्टर-49 थाने में लगाया गया है। जबकि एसआई दलजीत सिंह को सेक्टर-26 से शिफ्ट कर सिक्योरिटी विंग में भेजा गया है।
एसआई रणजीत सिंह को इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक थाने से पीसीआर में लगाया है और एसआई नीरज का सेक्टर 39 थाने से मलोया थाने में तबादला किया गया है। इसके अलावा एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को अलग-अलग विंग, थानों व पुलिस चौकियों में ट्रांसफर किया गया है।