मौसम में एक बार फिर बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है। इससे चार फरवरी की शाम या रात से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। सुबह से ही बादल छा जाएंगे। पांच फरवरी को भी बारिश के आसार हैं।
पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। पंजाब में दोपहर बाद मौसम में बदलाव आ सकता है। बारिश की आहट से पहले दिन व रात क तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। इसी तरह से रात के तापमान में बढ़ोतरी रिकार्ड की गई। वीरवार रात का तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि बारिश से फिलहाल तापमान पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 21 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रह सकता है।