सेक्टर 6 के हॉस्पिटल कैंपस में बहु-उद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की मीटिंग हुई।
एसोसिएशन के प्रधान व राज्य वित्त सचिव गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
जिला प्रधान गुरमीत सिंह ने बताया कि मीटिंग के दौरान फैसला लिया गया है कि सरकार के विरोध में पोलियो ड्यूटी के दौरान सभी महिला कर्मचारी काली पट्टी बाधकर पोलियो ड्राप पिलाएंगी।
मीटिंग के दौरान एमपीएचडब्ल्यू व एएनएम का नारनौल स्वास्थ्य मंत्री के निवास पर 33 दिनों से चल रहे धरने को भी सफल बनाने की अपील की गई।
स्वास्थ्य कर्मियों का एजेंडा
आरसीएच कार्यक्रम में कार्यरत एएनएम को नियमित करना, आरसीएच कर्मचारियों के लिए सेवा नियम बनाना, नियमित कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन देना, महिला हेल्थ सुपरवाइजर की पदोन्नती सूची जारी करना, एमपीएचडब्ल्यू और एएनएम की शैक्षणिक योग्यता बारहवी करने और नये पदों को सृजित करना।