फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...पर भावुक हुए श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-18 का टैगोर थिएटर सुनहरे दौर की दिल को छू लेने वाली धुनों से गूंज उठा। मौका था स्वरा संगम एंटरटेनर्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से साज और आवाज-एक शाम संगीत प्रशंसकों के नाम से आयोजन। यह संगीतमय शाम देश के दिग्गज संगीत गायकों को श्रद्धांजलि के तौर पर आयोजित की गई।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर 10 वर्ष की सायशा गुप्ता भी पहुंची थीं। उन्होंने सोनी टीवी के सुपरस्टार सिंगर सीजन-2 में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का मन मोहा था। कार्यक्रम में अपने समय के सुपरस्टार रहे धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए शोले फिल्म का गाना ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे गाना नवीन चावला और नरेश सैनी ने गाया। गाने के साथ एलईडी पर्दे पर शोले फिल्म का गाना भी चलाया गया। इसके बाद स्थानीय लोग जिन्हें गाने का शौक है उन्होंने भी एक के बाद एक पुराने गानों की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी।
डॉ. एसएस भाटिया ने गाना छू लेने दो नाजुक होठों से, सचिन सिक्का ने जीवन के दिन छोटे सही, संजय शर्मा ने ऐ मेरे हमसफर, डॉ. दीपक ने तोबा यह मतवाली चाल, डॉ. सत्यभूषण ने इस प्यार से मेरी तरफ न देखो प्यार हो जाएगा सुनाया। संजय कौशल ने हम प्रेमी प्रेम करना जाने, डॉ. सुधांशु ने ये परदा हटा दो, अंश वर्मा ने बाजीगर ओ बाजीगर, संयाश गुप्ता ने सत्यम शिवम सुंदरम, रेयान सैनी ने दीवाने हैं दीवानों को न घर चाहिए। दीपा बोस ने जय जय शिव शंकर, बबल प्रीत ने जानू मेरी जान, जगत सिंह ने मुस्कुराता हुआ गुल खिलाता हुआ, सुरिंदर ने लेकर हम दिवाना दिल गाकर खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें