फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-26 में स्कूल के छात्र भिड़े, नेल कटर पेट में घोंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 26 के पुलिस लाइन के गेट नंबर तीन के पास स्कूली छात्र आपस में भिड़ गए। एक छात्र ने दूसरे के पेट पर नेल कटर से हमला किया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को समझाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किसी ने इस मामले में शिकायत नहीं दी। पुलिस को वीरवार दोपहर को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला छात्र ने नेल कटर से हमला किया था जिससे दूसरा छात्र घायल हो गया। पुलिस के अनुसार दोपहर छुट्टी के समय पुलिस लाइन गेट नंबर तीन के पास नौवीं और 10 वीं के छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था। घायल को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें