फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें मोदी की फोटो की जरूरत नहीं : चौटाला

Tue, 07 Oct 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान हमें प्रधानमंत्री की फोटो लगाने की जरूरत नहीं है, अभी हमारे चेहरों की चमक कम नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में कमेरे व लुटेरे वर्ग में लड़ाई है जिसमें कमेरे (हमारी) की जीत होगी। उन्होंने कहा कि 3202 मास्टरों को नौकरी देकर उनके घरों के चूल्हे जलवाए हैं। इस तरह नौकरी देना पाप है तो ‘मैं आजीवन जेल काटने को तैयार हूं’। उन्हाेंने कहा कि ‘मैं उम्र के आखिरी पड़ाव पर हूं, लेकिन इनका इलाज जरूर बांधकर जाऊंगा।’
विज्ञापन


चौटाला मंगलवार को करनाल के सेक्टर-12 में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने आक्रामक होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि उनकी फोटो दिखाकर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हमारे चेहरे की चमक अभी कम नहीं हुई। यह चमक लोगों के सहयोग और प्रेम से बनी है। देवी लाल की फोटो को लोग पूजते हैं। हमारे पास फोटो है, हमें किसी और की फोटो दिखाकर वोट लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने करनाल जिले की पांच सीटाें से पांच विधायकाें को जीत दर्ज करवाने की लोगों से ही हां भरवाई। उन्होंने कहा कि कमेरोें (हमारी) की लुटेरों से लड़ाई है, इसमें जीत हमारी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के चरण जहां-जहां पड़ेंगे उसका फायदा मिल रहा है, क्योंकि जनता हमारे खिलाफ कुछ भी सुनना पसंद नहीं करती।

उन्होंने आरोप जड़ते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हवाई जहाजों में चक्कर लगा रहे हैं, ऐसे में उन्हें टूटी सड़कें कैसे दिखाई देंगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में एक नया घोटाला सामने आया है जिसमें सरपंचों को विकास कार्य करवाने के लिए दस हजार करोड़ रुपये दिए गए। सरपंचों से पूछा तो उनको पैसे मिले ही नहीं। अधिकारी और राजनेता अपनी जेब भर गए हैं। इसके सामने सीएलयू, कोल सहित अनेक घोटाले कम हैं। चौटाला ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कहते हैं कि एक इंच जगह पर भी अगर उनका कोई कब्जा दिखा दे तो वे पद छोड़ देंगे। चौटाला ने चुटकी लेते हुए कहा कि पद तो दस दिन में अपने आप ही छूट जाएगा।
विज्ञापन


इनकी रही मौजदूगी
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवतार भड़ाना, राज्य सभा सदस्य रामकुमार कश्यप, जिला प्रभारी सरदार दरबारा सिंह, राष्ट्रीय महासचिव ब्रिज शर्मा,  हरपाल रोड़, राजकुमार वाल्मीकि, असंध से प्रत्याशी यशवीर राणा कुक्कू, घरौंडा से नरेंद्र सांगवान, इंद्री से उषा कश्यप, नीलोखेड़ी से मामूराम गोंदर व करनाल से प्रत्याशी मनोज वधवा मौजूद रहे।

हर जगह से जीतने का दावा
चौटाला ने दावा करते हुए कहा कि करनाल की पांच सीट, कुरुक्षेत्र से चार सीट, यमुनानगर से चार सीट, पंचकूला से दो सीट, कैथल से चार सीट, जींद से पांच सीट, सिरसा से पांच सीट, फतेहबाद से तीन सीट, भिवानी से छह सीट, रेवाड़ी से तीन सीट, मेवात से तीन सीट, पलवल से तीन सीट, फरीदाबाद से छह सीट पर उनकी जीत पक्की है। इसके अलावा बाकी हरियाणा में भी अनेक सीटाें पर जीत रहे हैं। उसके बाद भी प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमें समर्थन नहीं लेना है। चौटाला ने कहा कि प्रधानमंत्री से जानना चाहते हैं कि वे अपनी सीट तो बताएं कौन सी जीतेंगे। जब सीट ही नहीं होगी तो समर्थन कहां है।

धार्मिक भावनाओं से छूने का प्रयास
इनेलो सुप्रीमो ने धार्मिक भावना से भी लोगों के दिलों को छूने का प्रयास किया। उन्हाेंने ने कहा कि जब मेरे पिता जी देवीलाल जेल में थे और मेरा जन्म ननिहाल में हुआ। वैसे ही श्रीकृष्ण भगवान का जन्म भी मामा की जेल में ही हुआ था, इसीलिए बुराई का अंत करने के बाद बाहर आ गया हूं। लोगों के लिए जेल में गए हैं और आगे भी जाएंगे। इसके लिए चौथी पीढ़ी को लेकर आए हैं। लोगाें को भरोसा देते हुए कहा कि सत्ता में आया तो सात पीढ़ियों का जुगाड़ बांध दूंगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें