ट्राइसिटी ऑटो रिक्शा यूनियन कल रास्ता रोको अभियान चलाने जा रही है। इसी के तहत यूनियन के सदस्य व ऑटो रिक्शा चालक हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट पर जाम लगाएंगे।
अपनी लंबित पड़ी मांगों को लेकर यूनियन यह हड़ताल करने जा रही है। यूनियन के चेयरमैन सुरिंदर भारद्वाज ने कहा कि यूटी प्रशासन उन्हें खुद यह कदम उठाने पर मजबूर कर रहा है।
भारद्वाज ने कहा कि उनकी मांगों पर प्रशासन गंभीर नहीं है, इसीलिए अब अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे पर जाम लगाकर वह अपना विरोध जताएंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान शहर में कोई ऑटो भी नहीं चलेगा।
ये हैं मांगे
- अवैध रूप से चल रहे डीजल ऑटो को तुरंत बंद करवाया जाए
- ऑटो चालकों को ट्राइसिटी परमिट दिया जाए
- ऑटो रिक्शा के किराए में बढ़ोतरी की जाए
- ट्रैफिक पुलिस द्वारा ऑटो चालकों को बेवजह परेशान न किया जाए