फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीगा चंडीगढ़: देर रात शुरू हुई रिमझिम, अगले 48 घंटे में भारी बारिश के संकेत, पंजाब-हरियाणा के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी 

Wed, 28 Jul 2021 02:09 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मंगलवार को दिन भर लोग उमस से परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में भारी बारिश होगी। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में देर रात हुई बरसात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में मंगलवार देर रात एक बजे झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं बरसात से सड़कों पर जलभराव हो गया। बरसात बुधवार सुबह भी जारी है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भारी बारिश के संकेत दिए हैं। चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। अगले दो दिन के लिए इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है। इससे लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को ट्राइसिटी में दिन भर उमस के साथ पूरे दिन बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी लेकिन हवा में नमी का स्तर ज्यादा बना रहा। अधिकतम स्तर 82 फीसदी रिकॉर्ड हुआ, जबकि न्यूनतम स्तर 76 फीसदी रहा।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन तापमान में और गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 26 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें