फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana Weather News: बारिश के कारण शहर में जलभराव, शेड गिरने से पांच लोग घायल, स्कूल की दीवार गिरी

Wed, 05 Jul 2023 05:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

दुकानदार संजीव कुमार ने बताया कि चौड़ा बाजार में बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या पहले से ही है। कई बार सरकार को बोला गया है लेकिन कोई फायदा नहीं हो सका। इस बार भी बारिश के सीजन में कई दिन तक तो पानी के कारण दुकान बंद रखनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
पानी से लबालब सड़क। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन महीने की पहली बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी लेकिन यह आफत बनकर भी आई है। साथ ही बारिश ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी। शहर के कई इलाकों में जलभराव से नगर निगम के दावों की पोल खुल गई है। शहर के कई प्रमुख बाजारों में पानी भरा रहा। वहीं, कोटमंगल सिंह नगर इलाके में ट्यूबवेल का शेड गिरने से पांच लोग घायल हो गए हैं। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों के इकट्ठा होने के बाद घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। वहीं, गोबिंद नगर स्थित स्मार्ट स्कूल की दीवार गिर गई। दीवार किनारे खड़ी गाड़ियां दब गईं। इससे कई गाड़ियों का नुकसान हो गया।

विज्ञापन


बारिश बुधवार की सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई। रेलवे स्टेशन पर स्थित जीआरपी थाने से लेकर कमिश्नर ऑफिस तक जलभराव है। वहीं चौड़ा बाजार, रेलवे स्टेशन रोड और माधोपुरी इलाके में तो बारिश के कारण कई दुकानें ही नहीं खुली। पानी के भराव के चलते दुकानदारों को दुकानों तक पहुंचने का रास्ता नहीं मिला। इस कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। 

दुकानदार संजीव कुमार ने बताया कि चौड़ा बाजार में बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या पहले से ही है। कई बार सरकार को बोला गया है लेकिन कोई फायदा नहीं हो सका। इस बार भी बारिश के सीजन में कई दिन तक तो पानी के कारण दुकान बंद रखनी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि चौड़ा बाजार के साथ-साथ डिविजन तीन, माधोपुरी इलाके में सीवरेज ओवरफ्लो के कारण पानी भरा है। इस कारण दुकानदार न तो दुकान खोल पा रहा है और न ही कोई काम हो रहा है। सरकार की नाकामियों के कारण व्यापारियों का काफी नुकसान हो रहा है।

शहर के कई इलाकों में भरा पानी

मानसून की पहली बरसात होने के कारण शहर के कई इलाकों में बारिश का पानी भर गया। कई इलाकों में सीवरेज जाम की समस्या आई और सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण पानी बाहर निकल आया। जनकपुरी, गौशाला रोड, कुंदनपुरी, चंदर नगर, हैबोवाल और चांद सिनेमा रोड समेत निचले इलाकों में भी जलभराव हुआ है। 

विज्ञापन


फिरोजपुर रोड के निर्माणाधीन हिस्से में जल निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण, सड़क का एक बड़ा हिस्सा बारिश के पानी से भर गया था। इन इलाकों में पानी भरने के कारण ट्रैफिक की समस्या भी ज्यादा रही। डीएमसी रोड से लेकर कई इलाकों में ट्रैफिक जाम रहा, जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें