फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-57 में रहने वालों के लिए खुशखबरी

Mon, 18 Nov 2013 09:38 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के तीन फेजों में रहने वाले लोग पिछले कई दिनों से पानी की समस्या ग्रसित थे। इन फेजों में रोजाना लो प्रेशर से पानी आ रहा था।
विज्ञापन


इससे जहां लोगों के काम प्रभावित हो रहे थे। वहीं, लोगों को अपनी जेब से पैसे खर्च कर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे थे। लेकिन अब लोगों को और मुसीबत नहीं सहनी पड़ेगी।

वॉटर सप्लाई ने सेक्टर-57 स्थित वाटर वर्क्स पर मरम्मत का काम पूरा कर लिया है। शनिवार शाम से पानी की सप्लाई शुरू हो गई। हालांकि लोगों को फुल प्रेशर के लिए रविवार शाम तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वॉटर सप्लाई विभाग ने सेक्टर-57 स्थित कुछ दिन पहले मरम्मत का काम शुरू किया था। इस दौरान ट्रीटमेंट प्लांट का फिल्ट्रेशन मीडिया बदला गया।
विज्ञापन


इससे फेज-9, 10 और 11 में पानी का संकट पैदा हो गया था। इसके अलावा चंडीगढ़ प्रशासन ने भी कजौली वॉटर वर्क्स में अपनी लाइनों की मरम्मत की।

इससे भी इन सेक्टरों की सप्लाई प्रभावित हुई। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब मरम्मत का काम पूरा हो गया है। इलाके में पानी की सप्लाई शुरू हो गई।

हालांकि फुल प्रेशर के लिए रविवार शाम तक का समय लग सकता है। क्योंकि लोगों ने घरों में जो अंडरग्राउंड टैंक बनाए हुए थे। वे इस दौरान खाली हो गए थे।

हालांकि आजकल सर्दी है। ऐसे में लोग पानी का प्रयोग कम करते हैं। उम्मीद है कि रविवार सुबह नहीं तो शाम तक पानी की सप्लाई सामान्य हो जाएगी।

हॉट लाइन ने दिया जोर का झटका
वॉटर सप्लाई विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही शनिवार को मरम्मत का काम पूरा कर पानी छोड़ गया। उसी दौरान लाइट चली गई।

फेज-10 स्थित पानी की टंकी पर लगी बिजली की हॉट लाइन भी बंद हो गई। इसके बाद शाम साढे़ छह बजे बिजली आई। तब जाकर पानी की सप्लाई शुरू की गई। ऐसे में वॉटर सप्लाई विभाग की योजनाओं को भी धक्का लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें