फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में सतलुज नदी उफान पर, कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात, लुधियाना में भी जोरदार बारिश

Fri, 02 Aug 2019 08:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब/लुधियाना/जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को सवां नदी और सतलुज नदी में आए बरसाती पानी ने निचले इलाकों में तबाही मचा दी है।

विज्ञापन


श्री आनंदपुर साहिब के पास के गांव लोदीपुर में दरिया सतलुज के साथ मिले सवां नदी के पानी ने गांव हरीवाल, बल्लोवाल, महन्दली कलां, गज्जपुर, लोदीपुर, बुर्ज, चंदपुर बेला, निक्कूवाल, मटौर आदि को अपनी लपेट में ले लिया है। पानी ने धान व मक्की की फसल का नुकसान कर दिया। 

पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को सवां नदी में करीब 50,000 क्यूसेक बरसाती पानी आने के साथ दरिया सतलुज के पास के इलाकों बाढ़ जैसे हालात बन गए। भारी मात्रा में आए पानी की सूचना मिलते के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया। 
विज्ञापन


दरिया सतलुज के बांध से गुजर रहे पानी का जायजा लेने तहसीलदार श्री आनंदपुर साहिब गुरजीत सिंह और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उचित कदम उठाने का भरोसा दिया।

ग्रामीण हरदीप सिंह बवली, अवतार सिंह, भजन सिंह, जोगा सिंह, सुखदेव सिंह आदि ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से गांव लोदीपुर समीप बनाए बांध की संभाल के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए थे। गर्मियों के मौसम में इसकी मरम्मत के लिए कुछ नहीं किया गया। इसके कारण आधा दर्जन के करीब गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। उन्होंने मांग की कि लोदीपुर बांध की समस्या का पक्का हल निकाला जाए।

Trending Videos
विज्ञापन

बारिश से शहर जलमग्न, देर से स्कूल पहुंचे बच्चे 

जालंधर में शुक्रवार को सुबह करीब 5:30 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। इससे शहर के कई इलाकों और गली-मोहल्लों में जलभराव हो गया। राम नगर, गांधी कैंप, कबीर नगर, न्यू दाना मंडी, गुरदेव नगर, गोपल नगर रोड, 120 फुटी रोड और सोढल रोड समेत कई इलाकों में बारिश का पानी भर गया। 

लुधियाना में दूसरे दिन 44.4 मिमी बारिश
बरसात का कहर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह लगभग तीन बजे से लेकर 7 बजे तक 44.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण तापमान में आम लोगों को राहत मिली। वहीं शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति लोगों के लिए आफत से कम नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चौबीस घंटे में और बारिश की संभावना है।

गुरुवार को बरसात के बाद शहर में बने हालात को देखते ज्यादातर स्कूलों में छुट्टी कर दी गई थी। शुक्रवार को भी शहर में जमकर बरसात हुई। बरसात के कारण शहर की सड़कों पर दो से तीन फुट पानी जमा हो गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें