पीने को पानी बर्बाद करने वालों के खिलाफ जल सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग शनिवार से कार्रवाई करने जा रहा है। यह कार्रवाई की मुहिम 30 जून तक जारी रहेगी।
जो भी लोग पानी बर्वाद करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर ऐसे लोग फिर नहीं माने तो उनके पानी के कनेक्शन तक काटे जा सकते हैं। दोबारा पानी के कनेक्शन की बहाली के लिए एफिडेबिट देना होगा।
विभाग के मुताबिक सुबह छह से नौ बजे तक पानी की बर्बादी करने वालों पर नजर रखी जाएगी। यह सारी प्रक्रिया लोगों को फुल प्रेशर से पानी मुहैया कराने के लिए की जा रही है। इसके लिए विभाग ने सात टीमें गठित की हैं।
नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। पहली बार पानी बर्बाद करते पकड़े जाने पर चेतावनी नोटिस दिया जाएगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। तीसरी बार नियम तोड़ने पर पानी का कनेक्शन काटा जाएगा।
इन कामों पर लगाई गई है पाबंदी
घर के बगीचों एवं गमलों आदि की सिंचाई
वाहनों की धुलाई
वेहड़े/ फर्म /सड़कों आदि को धोना
टूल्लू पंप का सीधे पाइप लाइन से जोड़ना
फरूल से मीटर तक की पाइप लाइन में लीकेज
घर की छत पर रखे टैंकों का ओवर-लो होना