फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये होगी रूपांतरण सदस्यों की साल भर की रूपरेखा

Sat, 26 Apr 2014 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला रूपांतरण का वार्षिक सदस्यता अभियान बड़े ही उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। पिछले दो हफ्तों से सैकड़ों महिलाएं और युवतियां रूपांतरण क्लब में रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं। साथ ही पूरे वर्ष होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन


ब्राइडल शो, कुकरी शो, कुकरी कान्टेस्ट, ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता, लोहड़ी, दीपावली, होली, तीज, करवाचौथ, डांडिया, हेल्थ चेकअप, कैंप, फैमली फेस्ट, ब्यूटी एंड फैशन शो, डांस प्रतियोगिता आदि करने की योजना बनाई जा रही है। जहां केवल रूपांतरण सदस्य ही प्रतिभागी करेंगी।

अगर आप भी रूपांतरण की सदस्य बनना चाहती हैं तो सदस्यता के लिए आप अमर उजाला के आफिस में संपर्क कर सकती हैं। इसके लिए 350 रुपये और मौजूदा सदस्यता के रिन्यूवल के लिए 325 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


सदस्यता लेने पर आपको निश्चित उपहार जैसे जायक कुकरी बुक, एवर यूथ नेचुरल्स और मेंबरशिप कार्ड दिए जाएंगे। इतना ही नहीं लकी ड्रा में आपको डायमंड सेट, पेंडेंट, रिंग, फ्रिज जैसे आकर्षक उपहार मिल सकते हैं।

अमर उजाला के कार्यालय में रूपांतरण की सदस्यों ने पूरे साल के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। इस दौरान रूपांतरण की सदस्य जी खजाना की कुकरी एक्सपर्ट सरिता खुराना, सुमन कपिला, शैली तनेजा, पायल, सुमन बाला, कल्पना गर्ग, कौशलया शर्मा, सरबजीत, किरण शर्मा, औजार कौर संध्या, बलदेव, कौर, कुसुमलता अग्रवाल, रोजी गुप्ता, उषा गर्ग, अल्का कालिया, चांदनी, मधु शर्मा और उमा महाजन ने अमर उजाला के सहायक महाप्रबंधक रितेश शर्मा के समक्ष विचार व्यक्त किए।

साथ ही कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विभिन्न तरीके साझा किए। 30 अप्रैल तक पूरे वर्ष रूपांतरण के कार्यक्रमों की तैयारी कर ली जाएगी। इस वर्ष रूपांतरण में कुछ नए सिद्धांतों पर कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन


मेंबर बनने के लिए संपर्क करे  
- अमर उजाला एससीओ 34-37, सेक्टर 9-डी, सेकेंड फ्लोर मध्य मार्ग चंडीगढ़ में सुबह 10 से शाम छह बजे तक।
- पंचकूला की महिलाएं और युवतियां संपर्क करें अमर उजाला प्लाट नंबर 49, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 पंचकूला में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक।
- खरड़ की महिलाएं और युवतियां संपर्क करें रोजी गुप्ता 9988274433, हाउस नंबर 3649 नियर हवेली टावर।
- अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 9803079803 या 8054009803
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें