फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सुविधाः अब पानी के बिल फोन और ईमेल पर मिलेंगे, जानिए कब से?

Tue, 16 Jan 2018 02:53 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
billing
विज्ञापन
मोहाली के लोगों को अब पानी के बिलों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विभाग की ओर से लोगों के मोबाइल या ईमेल पर बिल मुहैया करवाए जाएंगे। इसके लिए विभाग की तरफ से तैयारी कर ली गई है। शहर में विभाग द्वारा 26 जनवरी को पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। अगर यह कामयाब रहा तो आने वाले समय में इसे पूरे पंजाब में लागू किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, वाटर सप्लाई विभाग ने ई-नेटवर्क प्रोजेक्ट की दिशा में काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसके लिए विभाग द्वारा पहले चरण में कामर्शियल एरिया में स्थित शोरूमों और बूथों में लगे वाटर सप्लाई के कनेक्शनों का रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। इस प्रक्रिया के पूरे होने पर विभाग द्वार लोगों को ऑनलाइन सिस्टम के तहत बिल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विभाग के अधिकारियों की माने तो यह सिस्टम आने वाले समय में वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट व लोगों में ब्रिज का काम करेगा। यह सुविधा शुरू होने के बाद लोग दुनिया के किसी कोने में बैठकर अपने पानी के बिल के बारे में जान पाएंगे।

साथ ही पहले से चल रही ऑनलाइन बिल भरने की सुविधा के तहत भर पाएंगे। इसी तरह यह सिस्टम लोगों व विभाग में एक ब्रिज का काम करेगा। यदि किसी इलाके में आने वाले दो दिनों में पानी की सप्लाई बंद रहनी है। ऐसे में लोग समय से अलर्ट हो जाएं, इसके लिए विभाग इसी सिस्टम के माध्यम से मैसेज फ्लैश कर देगा। विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार ने बताया कि पूरे पंजाब में यह पहली बार होने जा रहा है। सिस्टम के तहत पहले लोगों को ऑनलाइन बिल मुहैया करवाया जाएगा। इसके बाद आखिरी तिथि से पहले लोगों को रिमांइडर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली बिल भी ऑनलाइन भरने की सुविधा
इससे पहले मोहाली में बिजली के बिल ऑनलाइन भरने की सुविधा दी गई है। कई जगह ऑनलाइन बिल भरने वाली मशीन तक लगाई गई है। लोग इसका फायदा उठा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें