चंडीगढ़ में लोग अब पानी खरीद कर पी सकेंगे, जो शीतल और स्वच्छ होगा। इसके लिए वाटर एटीएम लगाए जाएंगे, जगह चुन ली गई हैं। आने वाले दिनों में प्रशासन अपने ड्रीम प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी के तहत लोगों को शीतल और स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने जा रहा है। इससे जहां पानी की महंगी बोतल खरीदने से छु़टकारा मिलेगा।
वहीं अधिकतम 5 रुपये में क लीटर ठंडा पानी आसानी से मिल जाएगा। सेक्टर 17 सहित सिटी के 20 भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। इसके लिए 20 जून तक एटीएम वाटर मशीन लगाने के लिए इच्छुक कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन मिलने के बाद जून के आखिर तक शहर में एटीएम वाटर मशीन लगाने पर फाइनल मुहर लग जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, सांसद किरण खेर के सुझाव पर प्रशासन ने यह पहल की है।