फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइल जलाने के मामले में चौकीदार राजपुरा से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दो सप्ताह पहले सेक्टर-17 स्थित एस्टेट ऑफिस के बाहर फाइल जलाने के आरोपी चौकीदार पंकज को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी को पटियाला के राजपुरा से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में पंकज ने बताया है कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। उसका फाइल जलाने से कोई संबंध नहीं है। 17 जनवरी की शाम वह ड्यूटी पर पहुंचा था, लेकिन गेट पर कोई सुरक्षाकर्मी नहीं मिला। आवाज लगाने पर दूसरा सुरक्षाकर्मी नीचे आया और बोला कि दो महिलाओं समेत चार लोग आए हैं। इसके बाद सुरक्षाकर्मी बेवजह उससे गाली-गलौज करने लगा। पंकज का आरोप है कि इस दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मी भी आ गया और पुरानी बातों को लेकर लड़ाई शुरू कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर ऑनलाइन दो हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इस दौरान देखा कि चार-पांच फाइलें काउंटर पर पड़ी हैं और पुलिसकर्मी ने जानबूझकर यह सभी फाइलें उसकी तरफ गिरा दीं और एक फाइल उसके जैकेट में डालकर लिफ्ट में ले गया लेकिन इस दौरान उसे उसकी मंशा का पता नहीं चला। पंकज ने पुलिस से कहा है कि उसे नहीं पता कि फाइलें कैसे जलीं।
पुलिस ने 18 जनवरी की फुटेज ली है, जबकि 17 जनवरी की फुटेज में वह चार लोग भी आए होंगे, जो एस्टेट ऑफिस आए थे। उस दिन लड़ाई झगड़ा करने का मकसद सिर्फ इतना ही था कि उसका ध्यान भटकाया जा सके। वह पढ़ा लिखा भी नहीं है तो उसे कैसे पता लगेगा किस फाइल में क्या है, वह बेकसूर है। पुलिस अब बुधवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि आरोपी ने किसके कहने पर फाइल जलवाया, इसका खुलासा हो सके।
विज्ञापन

पंकज को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन बार मारा छापा
घटना के बाद से चौकीदार पंकज फरार चल रहा था। सेक्टर-17 थाना पुलिस आरोपी पंकज को पकड़ने के लिए उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया था। इस दौरान उसका मोबाइल अक्सर ऑन ऑफ होता रहता था। पुलिस करीब तीन बार पटियाला में अलग-अलग जगहों पर छापा मारा लेकिन वह कहीं नहीं मिला। वहीं मंगलवार को पुलिस गुप्त सूचना पर पटियाला राजपुरा पहुंची और देर रात उसे दबोच लिया गया। इसके बाद से लगातार उससे पूछताछ की जा रही है लेकिन वह खुद को बेकसूर बता रहा है।
ऐसे हुआ था मामले का खुलासा
20 जनवरी को एस्टेट ऑफिस के जूनियर असिस्टेंट राकेश कुमार (रिकॉर्ड कीपर) ने पुलिस को बताया था कि उन्हें 19 जनवरी को सिपाही कर्मवीर ने कहा कि 18 जनवरी के तड़के एस्टेट ऑफिस का चौकीदार पंकज ने ग्रुप-1 ब्रांच की आरपी-999, 190 व 396 फाइलें जला दी हैं। शिकायत पर नीलम चौकी ने पहले डीडीआर दर्ज की और 25 जनवरी को सेक्टर-17 थाने में आरोपी चौकीदार पंकज के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। हालांकि बाद में केस को सेंट्रल एसडीएम को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें