फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने जीपीएफ की ब्याज दर में की कटौती, अब मिलेगा 7.1 फीसदी ब्याज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) समेत अन्य फंड्स की ब्याज दरों में कटौती कर दी है। अब इस राशि पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। ये दर शहर में 31 मार्च 2021 तक लागू रहेगी। सामान्य भविष्य निधि के साथ-साथ कई अन्य निधियों पर भी यह दर लागू की गई है। जीपीएफ पर मिलने वाले ब्याज दर की समीक्षा हर 3 महीने की जाती है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष की हर तिमाही की शुरुआत में प्रशासन छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज दर में संशोधन करता है। उसके बाद जीपीएफ व अन्य योजनाओं पर ब्याज दरों की घोषणा की जाती है। मौजूदा समय में पीपीएफ पर सालाना ब्याज दर 7.1 फीसदी है। प्रशासन के फाइनेंस व प्लानिंग अधिकारी की तरफ से जारी आदेश के अनुसार पंजाब सरकार ने बीते दिनों में अगली तिमाही के लिए इसे राज्य में लागू किया है। चंडीगढ़ प्रशासन कर्मचारियों की सेवाओं के लिए पंजाब सर्विस रूल्स को फॉलो करता है, इसलिए पंजाब सरकार के आदेश को चंडीगढ़ में भी विस्तार दिया गया है। गौरतलब है कि जीपीएफ एक तरह का प्रोविडेंट फंड अकाउंट ही है, लेकिन यह हर तरह के इंप्लाइज के लिए नहीं होता है। जीपीएफ का फायदा केवल सरकारी कर्मचारियों को ही मिलता है और वह भी रिटायरमेंट के वक्त। यह एक तरह की रिटायरमेंट प्लानिंग होती है, क्योंकि इसकी रकम कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद मिलती है। सरकारी कर्मचारी अपनी सैलरी का 15 फीसदी तक जीपीएफ खाते में योगदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें