फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में नौ-नौ हजार रुपये देकर पाई थी नौकरी, अब तीन महीने से नहीं मिल रहा वेतन

Sat, 23 May 2020 12:32 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में ठेकेदारी पर रखे गए कर्मचारियों ने तीन माह का वेतन न मिलने के बाद व्यवस्था की पोल खोलना शुरू कर दी। कर्मचारियों ने कहा कि ठेकेदार की ओर से उनसे नौ नौ हजार रुपये नौकरी देते समय लिए गए थे। अब तीन माह से वेतन नहीं दिया। इन कर्मचारियों के समर्थन में ज्वाइंट सेक्रेटरी मनप्रीत सिंह माहल आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने वीसी से लेकर डीसी तक को मिल किया है। इसमें कहा गया है कि इन कर्मियों का वेतन नहीं दिया गया तो यह आंदोलन करने पर विवश होंगे। लॉकडाउन में उनका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। पीयू के निर्माण विभाग ने ठेकेदारों के जरिये 12 कर्मचारियों की भर्तियां की थी। यह कांट्रेक्ट बेस पर थे जो वर्ष 2010 से लेकर अब तक काम करते आ रहे थे।

फरवरी से इन कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया। ठेकेदार को कई बार कहा गया, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। आरोप है कि ठेकेदार ने ज्वाइनिंग लेटर तभी दिए थे जब उनसे नौ-नौ हजार रुपये रिश्वत के लिए थे। उन्होंने कहा कि पीयू प्रशासन के अधिकारी भी उनकी नहीं सुन रहे हैं। यदि ऐसा ही हाल रहा तो वह परिवारों के साथ आकर वीसी कार्यालय या आवास के बाहर आकर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को कर्मचारी निर्माण विभाग पहुंचे थे, लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें