फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिन में गर्मी, सुबह-शाम ठंडक<bha>;</bha> अगले पांच दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान रहेगा साफ, बारिश की संभावना नहीं दिन और रात के तापमान में अंतर से महसूस हो रही ठंडक
विज्ञापन

ट्राइसिटी में 30 से 31 डिग्री तक रहेगा अधिकतम तापमान, रात का पारा 16 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम ठंडक का अहसास बढ़ रहा है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण गर्माहट बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। रविवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा।
रात में तेजी से गिरता है तापमान
मौसम विभाग के निदेशक सुरेन्द्र पाल के अनुसार, सुबह-शाम ठंडक महसूस होने की प्रमुख वजह रात के तापमान में गिरावट और दिन-रात के तापमान में अंतर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के दौरान धरती की गर्मी तेजी से बाहर निकलती है जिससे सुबह तापमान कम रहता है। वहीं, दिन में धूप निकलने से पारा फिर चढ़ जाता है। इसी कारण लोगों को दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंडक का मिला-जुला अहसास हो रहा है।
बॉक्स
ट्राइसिटी में अगले पांच दिन का तापमान डिग्री से. में
तारीख
अधिकतम तापमान
न्यूनतम
19 अक्तूबर 30 17
20 अक्तूबर 31 17
21 अक्तूबर 31 16
22 अक्तूबर 30 17
23 अक्तूबर 31 18
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें