फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को कंप्यूटर सीखना है तो यहां क्लिक करें

Fri, 08 Nov 2013 01:48 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर और वीडियो चेटिंग सीखने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिक और गृहिणियां अब किसी भी ई-संपर्क सेंटर में रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। शुक्रवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


ई-संपर्क सेंटर के साथ-साथ सेक्टर-9 स्थित आईटी विभाग के कार्यालय और पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में स्थित सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ आईटी (स्पिक) के कार्यालय में भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

किसी भी आयु की गृहिणी और 60 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिक (पुरुष) और 58 साल से ऊपर की महिला वरिष्ठ नागरिक रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। 75 घंटे (दो माह) के इस कोर्स के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन


गृहिणियों और वरिष्ठ नागरिकों को आईटी स्किल्स की ट्रेनिंग देन के लिए आईटी विभाग ने ‘चंडीगढ़ ई सक्षम’ योजना तैयार की है। गृहिणियों और वरिष्ठ नागरिकों को कंप्यूटर सिखाने पर आने वाला खर्च आईटी विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।

शहर के गवर्नमेंट स्कूलों में गृहिणियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग-अलग बैच शुरू होंगे। स्कूलों की कंप्यूटर लैबों में गवर्नमेंट स्कूलों के कंप्यूटर शिक्षक ट्रेनिंग देंगे। ट्रेनिंग दोपहर तीन से पांच बजे तक दी जाएगी।

शुरुआत में एक बैच में 25 से 30 गृहणियां या वरिष्ठ नागरिक होंगे। ट्रेनिंग में उन्हें एमएस विंडो, एमएस ऑफिस, इंटरनेट और ई मेल आदि करना सिखाया जाएगा।

उन्हें वीडियो चैटिंग भी सिखाई जाएगी ताकि वे दूसरे शहरों में रहने वाले अपने रिश्तेदारों या बच्चों से संपर्क कर सकें। आईटी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नेशनल आईटी पॉलिसी-2011 के तहत हर घर से किसी एक व्यक्ति को ई लिट्रेट बनाना है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें