Punjab: पाकिस्तान से सिख तीर्थयात्रियों का एक दल भारत आया है जो यहां स्वर्ण मंदिर और हेमकुंड साहिब समेत कई श्रद्धा स्थलों की यात्रा करेगा। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उनकी यात्रा 25 दिन की है।
पाकिस्तान से सिख तीर्थयात्रियों का एक दल भारत आया है जो यहां स्वर्ण मंदिर और हेमकुंड साहिब समेत कई श्रद्धा स्थलों की यात्रा करेगा। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उनकी यात्रा 25 दिन की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अटारी-वाघा बॉर्डर पहुंचे सिख समुदाय के ये लोग पाकिस्तान के पेशावर और अन्य हिस्सों से हैं। प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण पाल ने बताया कि इस दल में 48 सिख हैं। ये दिल्ली और उत्तराखंड के कई स्थानों पर भ्रमण करेंगे और 25 दिन बाद लौट जाएंगें।
दल के एक सदस्य ने बताया कि सबसे पहले हम अमृतसर में स्वर्ण मंदिर जाएंगे। इसके बाद दिल्ली और फिर उत्तराखंड। हमे 25 दिन का वीजा मिला है। इस दौरान हम हेमकुंड साबिह भी जाएंगे।