फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हरमंदिर साहिब में दर्शन के लिए वीवीआईपी भी लगेंगे लाइन में

Sat, 30 Mar 2019 11:21 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गोल्डन टेंपल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन के लिए आने वाले वीवीआईपी को अब उसी रास्ते से दर्शन करने होंगे। जहां से आम श्रद्धालु कई घंटे के इंतजार के बाद दर्शन कर पाते हैं। 

विज्ञापन


शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने वीवीआईपी के लिए गुरुद्वारा इलाची बेर के साथ बनाए गए अलग रास्ते को बंद कर दिया है। इस वीवीआईपी रास्ते से जब श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते थे तो उसी रास्ते के सामने खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के भीतर कहीं न कहीं हीनभावना आती थी।

इन वीवीआईपी को दर्शन करवाने के लिए एसजीपीसी कर्मचारी भी साथ होते थे। उनको श्रद्धालुओं की टिप्पणियां भी सुननी पड़ती थीं। एसजीपीसी के इस निर्णय के बाद श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


श्री दरबार साहिब के मैनेजर जसविंदर सिंह दीनपुर ने बताया की नई योजना से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। आम श्रद्धालुओं को जहां पहले माथा टेकने के लिए डेढ़ घंटा लगता था अब एक घंटे में ही बारी आ जाएगी।

छोटे बच्चों के साथ माथा टेकने के लिए आने वाली महिलाओं, बुजुर्गों को दर्शनी ड्योढ़ी से श्री हरमंदिर साहिब तक जाते बीच वाले रास्ते से ही भेजा जाएगा। 
उन्होंने बताया कि श्री हरमंदिर साहिब के हजूरी रागी सिंहों से भी आग्रह किया गया है कि वह भी अब बंद किए रास्ते का प्रयोग न करें।

रागी सिंह ड्यूटी शुरू होने से आधा घंटा पहले पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए बनी पंक्ति के रास्ते से ही मुख्य भवन तक पहुंचे। अब इलाची बेर रास्ते से दिव्यांग, चलने में असमर्थ बुजुर्गों को ही भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें