हरियाणा में बुधवार को हुए विधानसभा चुनाव में 21 जिलों की 90 सीटों पर बंपर वोटिंग हुई। वोटिंग ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। आयोग के मुताबिक प्रदेश में 75.6 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। वहीं दूसरी ओर, मतदान के दौरान हुई हिंसा में लगभग 32 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में 10 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
अपडेटः रात 8:00 बजे तक
रात 8:00 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक अंबाला जिले में 76.3%, भिवानी जिले में 77.1%, फरीदाबाद में 62.0%, फतेहाबाद में 82.0%, गुड़गांव में 68.0%, हिसार में 77.7%, झज्जर में 71.2%, जींद में 80.9%, कैथल में 82.0%, करनाल में 74.9%, कुरुक्षेत्र में 80.0%, महेंद्रगढ़(नारनौल) में 77.4%, मेवात(नूंह) में 77.3%, पलवल में 78.4%, पंचकूला में 71.5%, पानीपत में 75.6, रेवाड़ी में 75.8%, रोहतक में 73.7%, सिरसा में 84.2%, सोनीपत में 73.6%, यमुनानगर में 81.9 % मतदान हो चुका है।
अपडेटः शाम 5.30 बजे तक
शाम 5.30 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक अंबाला में 68%, भिवानी जिले में 69.5%, फरीदाबाद में 52.9%, फतेहाबाद में 74%, गुड़गांव में 59.5%, हिसार में 68.7%, झज्जर में 63.7%, जींद में 71.6%, कैथल में 73.8%, करनाल में 65.6%, कुरुक्षेत्र में 76%, महेंद्रगढ़(नारनौल) में 68.5%, मेवात(नूंह) में 72.6%, पलवल में 70%, पंचकूला में 62.5%, पानीपत में 66.9, रेवाड़ी में 66.9%, रोहतक में 66.3%, सिरसा में 72.9%, सोनीपत में 65.7%, यमुनानगर में 76.4 % मतदान हो चुका है।
अपडेटः दोपहर 4:45 बजे तक
दोपहर 4:45 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक अंबाला में 64.8%, भिवानी जिले में 67.2%, फरीदाबाद में 50.3%, फतेहाबाद में 70.6%, गुड़गांव में 56.9%, हिसार में 64.6%, झज्जर में 60.8%, जींद में 70.0%, कैथल में 71.3%, करनाल में 62.6%, कुरुक्षेत्र में 70.0%, महेंद्रगढ़(नारनौल) में 64.5%, मेवात(नूंह) में 70.2%, पलवल में 68.3%, पंचकूला में 58.2%, पानीपत में 62.2, रेवाड़ी में 63.8%, रोहतक में 62.9%, सिरसा में 69.3%, सोनीपत में 62.6%, यमुनानगर में 71.6 % मतदान हो चुका है।