फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा ऐलानः पंजाब रीजन में SME को वोडाफोन देगा नया प्लेटफार्म

Wed, 24 Feb 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार के डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया को सफल बनाने में देश की नामी टेलीकॉम प्राइवेट कंपनी वोडाफोन भी बड़े स्तर पर सहयोग कर रही है। देश भर में बनने वाले 100 स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में आईटी और टेलीकम्यूनिकेशन की जरूरत होगी। इस प्रोजेक्ट में भी वोडाफोन सहभागिता की तैयारी में है।
विज्ञापन


यह जानकारी मंगलवार को चंडीगढ़ में वोडाफोन बिजनेस सर्विसेज के नेशनल हेड अजय सहगल ने दी। अजय ने पंजाब सर्किल में स्मॉल स्केल इंडस्ट्री(एसएमई) में वोडाफोन की भागेदारी को लेकर अमर उजाला से बातचीत में विस्तार से जानकारी दी।

सहगल ने बताया कि वोडाफोन पंजाब में नया वेंचर वोडाफोन बिजनेस सर्विसेज(वीबीएस) पंजाब और चंडीगढ़ में शुरू कर चुका है। उन्होंने कहा कि इस रीजन में एसएमई का काफी बेहतर भविष्य दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि इस समय केंद्र सरकार में 1 लाख 60 हजार एसएमई यूनिट रजिस्टर्ड हैं। जिसमें काफी तेजी से ग्रोथ ही रही है।
विज्ञापन


वोडाफोन नार्थ रीजन में तीन मुख्य चीजों पर फोकस करेगा। जिसमें इंफारमेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी(आईसीटी),क्लाउड बेस्ड ऑफरिंग,रेजी बिजनेस शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मार्च तक वोडाफोन एसएमई को सर्विस देने वालों की संख्या को 5 लाख पार कर लेगा। 2017 में कंपनी का टारगेट 7.5 लाख लोगों को जोड़ना है।

एसएमई सर्विसेज में वोडाफोन ऐसी सुविधा देगा जिससे कंपनी मालिक और कर्मचारी दोनों को एक साथ आईटी से जोड़ा जा सकेगा। नार्थ रीजन में पहले से ही स्थापित कंपनियों से मुकाबले पर अजय ने कहा कि कंपनी एक प्लान के तहत सिर्फ नार्थ रीजन में अपने बिजनेस को बढ़ाएगी।

उन्होंने बताया कि बंगलूरू और दिल्ली में एसएमई  वोडाफोन बिजनेस सर्विसेज में वोडाफोन ने काफी अच्छा काम किया है। सहगल देश में एसएमई का बेहतर भविष्य मानते हैं। जिसमें युवाओं के लिए बेहतर कैरियर बनाने का अवसर मिलेगा।  

एसएमई बिजनेस में 40 फीसदी तक होगी ग्रोथ
वोडाफोन एसएमई नेशनल हेड अजय सहगल ने बताया कि आज के दौर में एसएमई तेजी से ग्रोथ कर रहा है। देश की जीडीपी में एसएमई का योगदान 8 फीसदी है,जोकि 2020 तक 15 फीसदी तक होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि वोडाफोन एसएमई सर्विसेज में आने वाले समय में 40 फीसदी तक ग्रोथ की उम्मीद है, जोकि इस समय 20 फीसदी के करीब है।

सहगल के अनुसार कंपनी के कुल रेविन्यू का 15 फीसदी एसएमई क्षेत्र से आ रहा है। जिसमें अभी ओर इजाफे की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नए उधमियों को स्टार्टअप के लिए वोडाफोन इंटरनेट के अलावा आईटी और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें