फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकदीक बदल देगी मोदी-जेटली की जोड़ी: विवेक

Fri, 18 Apr 2014 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता विवेक ओबराय ने अकाली-भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार अरुण जेटली के समर्थन में अमृतसर की गलियों, बाजारों और ग्रामीण हलकों में रोड शो किया।
विज्ञापन


रोड शो में जगह-जगह उमड़ी भारी भीड़ से काफी देर तक बाजारों में जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान ओबराय ने कहा कि जेटली उनके पिता समान हैं। जेटली उनके पिता सुरेश ओबराय के अच्छे मित्र भी हैं।

ऐसे नेक, शरीफ और विद्वान राजनीतिज्ञ अमृतसर की तकदीर बदल देंगे, ऐसा मुझे पूरा विश्वास है। ओबराय ने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा इस वक्त देश की हालत को बदलने में सक्षम है। वे खुद भी मोदी के प्रबल प्रशंसक और समर्थक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेक ने गुरु नगरी की जनता से अपील की कि अगर देश की व अमृतसर की तकदीर बदलना चाहते हैं तो नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली जैसे नेक व दूरदर्शी सोच वाले नेताओं को हर हाल में जिताना होगा। इस रोड शो का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के लीगल सैल की ओर से करवाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें