फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: कांगड़ा वैली रेलमार्ग पर दौड़ेगी विस्टाडोम ट्रेन, यात्री ले सकेंगे प्राकृतिक दृश्यों का आनंद

Tue, 12 Apr 2022 05:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

डीआरएम ने बताया कि कांगड़ा वैली रेलमार्ग में अनेक ऐसे रेलवे स्टेशन स्थित है जहां ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल स्थित हैं। यात्रियों को शानदार यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए ‘विस्टाडोम कोच’ उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
कांगड़ा वैली रेलमार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर रेल डिवीजन के अंतर्गत कांगड़ा वैली रेलमार्ग (पठानकोट-जोगिंद्र नगर) पर विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन दौड़ेगी। कोच का रूफ टफ ग्लास से बना है। यही नहीं इसमें मॉडिफाई विंडो, पीवीसी फर्श, फैंसी एलईडी लाइट एवं पंखे, आरामदायक सीट, वाई-फाई सुविधा भी उपलब्ध है। इस कोच में 40 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। यह जानकारी रेल डिवीजन फिरोजपुर की रेल मंडल प्रबंधक सीमा शर्मा ने दी है।

विज्ञापन


डीआरएम ने बताया कि पठानकोट-जोगिंद्र नगर नैरोगेज सेक्शन पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विस्टाडोम कोच की शुरुआत कर दी है। यात्री सुंदर प्राकृतिक दृश्य का आनंद ले सकेंगे। रेलगाड़ी संख्या-04647/04648 में एक विस्टाडोम कोच लगाया गया। इसमें 40 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है और इस गाड़ी का संचालन पठानकोट एवं बैजनाथ पपरोला के बीच किया जा रहा है। 

गाड़ी संख्या-04647 पठानकोट से सुबह 08:45 बजे चलकर दोपहर दो बजे बैजनाथ पपरोला पहुंचती है और वापसी में गाड़ी संख्या-04648 बैजनाथ पपरोला से शाम 04:25 बजे चलकर रात्रि 09.40 बजे पठानकोट पहुंचती है। कांगड़ा वैली सेक्शन में सुरम्य विश्व धरोहर पर्वतीय रेलवे का मनोरम दृश्य देखने और पर्यटन को बढ़ावा देने लिए डिजाइन किया गया ‘विस्टाडोम कोच’ विशेष तरह का कोच है। इसमें कई प्रकार की सुविधाएं दी गई हैं। 
विज्ञापन


विस्टाडोम कोच में इस्तेमाल किया गया ग्लास यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत बनाया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए विस्टाडोम कोच में किफायती दर पर आरक्षित टिकट की सुविधा उपलब्ध है जिसका किराया 130 रुपये प्रति सीट है। यात्री इस सुविधा का आनंद लेने के लिए इसकी टिकट किसी भी रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर अथवा ऑनलाइन भी बुक करवा सकते हैं। डीआरएम ने बताया कि कांगड़ा वैली रेलमार्ग में अनेक ऐसे रेलवे स्टेशन स्थित है जहां ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल स्थित हैं। यात्रियों को शानदार यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए ‘विस्टाडोम कोच’ उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें