फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: आज से कश्मीर घाटी में दौड़ेगी विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन, पर्यटक देख सकेंगे खूबसूरत नजारे, जानें किराया

Thu, 19 Oct 2023 01:57 AM IST
ajay kumar अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

रेल अधिकारियों के मुताबिक कश्मीर घाटी में विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। 19 अक्तूबर को पहली ट्रेन विद्युत इंजन से दौड़ेगी। अब यहां पर डीजल से ट्रेन नहीं चलेगी। बिजली से ट्रेन चलने से गति बढ़ेगी और समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विस्टाडोम कोच। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की मांग और पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से रेलवे विस्टाडोम कोच वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ा रही है। रेल डिवीजन फिरोजपुर 19 अक्तूबर से कश्मीर घाटी में विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन चलाने जा रही है। कोच में ही बैठकर पर्यटक घाटी की सुंदरता का आनंद ले सकेंगे।

विज्ञापन


ट्रेन में बैठकर पर्यटक घाटी के सुंदर नजारे देख सकें और इस यात्रा को यादगार बना सकें... इसी उद्देश्य से रेलवे ने विस्टाडोम कोच चलाने का फैसला किया है। ट्रेन की छत पारदर्शी होती है। इससे यात्री बाहर का दृश्य आसानी से देख सकेंगे। ऐसी ही ट्रेन कालका-शिमला रेल ट्रैक पर दौड़ती है। 

कश्मीर घाटी में चलने वाली विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन का अलग-अलग स्टेशनों का किराया निश्चित किया है। रेलवे स्टेशन बडगाम और अवंतीपुरा के बीच न्यूनतम किराया 425 रुपये (जीएसटी और अन्य शुल्कों को छोड़कर) निर्धारित किया गया है, जबकि बडगाम और बनिहाल के बीच यात्रा का अधिकतम किराया 535 रुपये होगा। विस्टाडोम कोच में 40 आरामदायक सीटें हैं। 
विज्ञापन


यह ट्रेन सुबह बडगाम से बनिहाल के लिए चलेगी। बडगाम से सुबह 09:10 बजे प्रस्थान करेगी। रास्ते में यह श्रीनगर, अवंतीपुरा, अनंतनाग और काजीगुंड में रुकेगी। सुबह 11:05 बजे बनिहाल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। शाम को बनिहाल से 04:50 बजे लौटेगी और दोबारा इन्हीं स्टेशनों से होकर शाम 06:35 बजे बडगाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। खास बात यह है कि सर्दियों में भी पर्यटक ट्रेन में बैठकर बर्फ से ढके पहाड़ों को देख सकेंगे। 

घाटी में बिजली से चलेगी ट्रेन

रेल अधिकारियों के मुताबिक कश्मीर घाटी में विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। 19 अक्तूबर को पहली ट्रेन विद्युत इंजन से दौड़ेगी। अब यहां पर डीजल से ट्रेन नहीं चलेगी। बिजली से ट्रेन चलने से गति बढ़ेगी और समय की बचत होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें