फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते में निपटे सहवाग, गंभीर अर्धशतक से चूके

Thu, 08 Jan 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहली में चल रहे हरियाणा-दिल्ली के बीच रणजी मैच में दिल्ली की दूसरी पारी में सहवाग सस्ते में निपटे, गंभीर अर्धशतक से चूक गए। दिल्ली की कुल बढ़त 224 रन की हो गई है और दूसरी पारी में उसके 5 खिलाड़ी आउट होने बाकी हैं।
विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली की दूसरी पारी में पहली पारी के शतकवीर सहवाग सस्ते में निपट गए। जोगेंद्र शर्मा की अंदर आती गेंद पर सहवाग चकमा खा गए और मात्र 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

कप्तान गौतम गंभीर भी फिफ्टी से चूक गए और 48 रन बनाकर कुलदीप हुड्डा का शिकार बने। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दिल्ली ने पांच विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन


पहली पारी की 90 रन की बढ़त के आधार पर मेहमान टीम की कुल बढ़त 224 रन हो गई है। हरियाणा की ओर से जोगेंद्र शर्मा ने तीन तो कुलदीप हुड्डा ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

मौसम के कारण खेलने में देरी हुई

लाहली के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली और हरियाणा के बीच खेले जा रहे ग्रुप बी के रणजी मैच के तीसरे दिन मौसम के कारण खेल देरी से शुरू हुआ। मौसम में ठंडक थी और पिच पर नमी। उन्मुक्त चंद और कप्तान गौतम गंभीर ने क्रमश: छह व एक रन से आगे खेलना शुरू किया। हरियाणा के गेंदबाजों ने मौसम का फायदा उठाया और सधी हुई गेंदबाजी की।

उन्मुक्त चंद दिन का पहला शिकार बने। उन्मुक्त 5 रन बनाकर खेल रहे थे कि जोगेंद्र शर्मा की अंदर आती गेंद को समझ नहीं पाए और पगबाधा आउट होकर पवेलियन लौट गए। शिवम और गंभीर ने पारी को संभालने का प्रयास किया। स्कोर बोर्ड 87 पर पहुंचा था कि 25 रन पर खेल रहे शिवम कुलदीप हुड्डा की गेंद पर जयंत को कैच थमा बैठे।

गंभीर का साथ देने सहवाग भी इस पारी में ज्यादा कुछ नहीं कर सके। दोनों ने मिलकर अभी 13 रन ही जोड़े थे कि गंभीर हुड्डा की गेंद पर कीपर नितिन सैनी को कैच थमा बैठे। गंभीर ने 48 रन बनाए। 8 के निजी स्कोर पर खेल रहे सहवाग जोगेंद्र शर्मा की अंदर आती गेंद पर चूक गए और एलबीडब्ल्यू हो गए। मंहास भी 10 रन बनाकर जोगेंद्र शर्मा का शिकार बने।

उन्हें जयंत ने लपका। दिन का खेल समाप्त होने तक रजत भाटिया 13 और सुमित नरवाल 1 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। बृहस्पतिवार को मैच का आखिरी दिन है। मैच ड्रा रहने की स्थिति में भी दिल्ली को पहली पारी में बढ़त के आधार पर ज्यादा अंक मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें